पर्यटकों की कार से चरस बरामद

Edited By prashant sharma, Updated: 28 Sep, 2020 03:27 PM

charas recovered from tourist s car

मनाली घुमने गए पर्यटकों की कार से बिलासपुर पुलिस की क्यूआरटी ने चरस बरामद की है। कार से 3.75 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने कार सवार एक युवती सहित 5 लोगों पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिलासपुर (प्रकाश) : मनाली घुमने गए पर्यटकों की कार से बिलासपुर पुलिस की क्यूआरटी ने चरस बरामद की है। कार से 3.75 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने कार सवार एक युवती सहित 5 लोगों पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बिलासपुर पुलिस की क्यूआरटी ने बस अड्डा चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। सुबह करीब साढ़े 5 बजे मनाली की तरफ से आ रही एक कार को जांच के लिए रूकवाया गया। पुलिस कर्मियों को देखकर कार में सवार लोग घबरा गए। शक के आधार पर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 3.75 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर सदर थाना पुलिस ने दिल्ली व उतर प्रदेश निवासी सभी कार सवारों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उपरोक्त मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!