साढ़े 12 घंटे बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली एन.एच.

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 05 Aug, 2022 08:52 PM

chandigarh manali national highway resumed

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी जिला के 7 मील के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण अवरुद्व हो गया है।


मंडी (रजनीश): करीब साढ़े 12 घंटे बाद चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे-21 सात मील के पास यातायात के लिए शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे बहाल हो गया है। सुबह साढ़े 7 बजे मंडी जिला के तहत आने वाले 7 मील के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा आने के चलते हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया था। दिन भर मशीनरी लगाकर मलबा हटाने का कार्य जारी रहा, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण एन.एच. को बहाल करने में परेशानियां झेलनी पड़ीं, वहीं पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान भी हाईवे पर आ पहुंची थी। इस चट्टान को हटाने के लिए पहले इसमें ब्लॉस्ट करके इसे तोडऩा पड़ा और इसके बाद सड़क से मलबा हटाया गया। एस.पी. मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर 7 मील के पास पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था जिसे खोल दिया गया है। वाहन चालक अपनी लेन में वाहन चलाए। यातायात नियमों का पालन करें व मंडी पुलिस का सहयोग करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!