Chamba: कमरे में सो रहे युवक को काट गया जहरीला कीड़ा, टांडा रैफर

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jul, 2026 04:15 PM

chamba youth snake

खजियार क्षेत्र के डुगली में कमरे में सो रहे एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे युवक की तबीयत बिगड़ गई।

चम्बा (रणवीर): खजियार क्षेत्र के डुगली में कमरे में सो रहे एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। युवक को उपचार के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया। युवक को 108 के माध्यम से टांडा भेजा गया, ताकि ऑक्सीजन की कोई कमी न रहे। बताया जा रहा है कि युवक शक्ति प्रसाद अपने कमरे में सो रहा था तो इस दौरान अचानक युवक को एक सांप ने डस लिया।

उसके बाद युवक जब जागा तो उसका सिर चकराने लगा। कुछ समय बाद युवक व परिजनों को सांप के द्वारा काटे जाने का एहसास हुआ। परिजनों द्वारा समय न गंवाते हुए युवक को उपचार के लिए चम्बा लाया गया। उधर, मैडीकल कालेज एम.एस. प्रदीप ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार चम्बा में किया गया, जिसके बाद उसे टांडा रैफर कर दिया गया। युवक की हालत में कुछ सुधार हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!