गाय को बचाने पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jul, 2019 10:21 PM

chamba road accident one injured

सोमवार सुबह माणी-पुखरी मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।

चम्बा, (विनोद): सोमवार सुबह माणी-पुखरी मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार माणी से पुखरी की तरफ सुबह करीब 7 बजे आ रही थी तो अचानक सड़क के बीचोंबीच एक गाय आ गई। उक्त गाय को कार की चपेट में आने से बचाने के लिए गाड़ी चालक जितेंद्र ने गाड़ी को सड़क से बाहर काटा जिसके चलते गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस घटना में गाड़ी चालक को चोटें नहीं आईं जबकि गाड़ी में सवार दूसरे व्यक्ति चैन लाल को मामूली चोटें आईं जिसके चलते उसे मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल व्यक्ति व गाड़ी चालक के बयान दर्ज किए और मामले की रोजनामचे में रपट डाली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!