चंबा के हिमगिरी में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार

Edited By Simpy Khanna, Updated: 06 Sep, 2019 03:32 PM

car falls in ditch

हिमाचल प्रदेश के चंबा के हिमगिरी में शुक्रवार को एक हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में जा गिरी, जिसमें 2 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। यहां नकरोड़ से हिमगिरी के लिए आल्टो कार रवाना हुई और हिमगिरी पहुंचने से...

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा के हिमगिरी में शुक्रवार को एक हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में जा गिरी, जिसमें 2 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। यहां नकरोड़ से हिमगिरी के लिए आल्टो कार रवाना हुई और हिमगिरी पहुंचने से पहले ही एक मोड़ से नीचे 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों कार सवारों गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से खाई से कार सवारों को बाहर निकाला। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि उक्त मार्ग की स्थिति भी अच्छी नहीं है, जिसके चलते आये दिन हादसे होते रहते हैं।वहीं दूसरी और सलूणी के डीएसपी रामकरण सिंह राणा का कहना है कि आल्टो कार खाई में गिरी है,जिसकी सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो गई है। मौके का मुआयना करने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!