तेज रफ्तार का कहर : कार ने महिला सहित 2 राहगीरों को कुचला, युवक की हालत गंभीर

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2020 10:59 PM

car crushed 2 passers by including woman

कुल्लू जिला के अंतर्गत आती नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर-1 दाड़ूधार के समीप एक तेज रफ्तार कार ने 2 राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें एक 20 वर्षीय युवक के साथ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला के अंतर्गत आती नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर-1 दाड़ूधार के समीप एक तेज रफ्तार कार ने 2 राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें एक 20 वर्षीय युवक के साथ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा महिला व युवक को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया जबकि युवक को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल कुल्लू रैफर कर दिया गया। उक्त हादसा दोपहर बाद लगभग 3 बजे के आसपास घटित हुआ है।

हादसे में घायल महिला की पहचान दविन्द्र देवी (31) पत्नी संजय कुमार गांव पढारनी, डाकघर चकुरठा, तहसील बंजार के रूप में हुई जोकि अपने जरूरी काम निपटा कर नगर बंजार से नए बस अड्डे की ओर पैदल जा रही थी। वहीं घायल युवक की पहचान रंजीत सिंह (20) पुत्र लाल बहादुर गांव तिंदर, डाकघर रोपा, तहसील बंजार के रूप में हुई है जोकि महिला से थोड़ी दूरी पर चल रहा था।

डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार की टक्कर से एक महिला व युवक घायल हुए हैं। पुलिस इस संदर्भ में मामले की छानबीन में जुट गई है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!