दर्दनाक हादसा : कार के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत, 3 घायल

Edited By Vijay, Updated: 21 May, 2020 07:50 PM

car accident in rohru

रोहड़ू से करीब 10 किलोमीटर दूर रोहड़ू-पुजारली मार्ग पर करासा कैंची के पास वीरवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी जुब्बल तहसील के भोलाड़ गांव के रहने वाले हैं तथा एक ही परिवार के सदस्य...

रोहड़ू (ब्यूरो): रोहड़ू से करीब 10 किलोमीटर दूर रोहड़ू-पुजारली मार्ग पर करासा कैंची के पास वीरवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी जुब्बल तहसील के भोलाड़ गांव के रहने वाले हैं तथा एक ही परिवार के सदस्य हैं।

सड़क से 120 मीटर नीचे जा गिरी कार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना करीब 2 बजे घटी जब अपनी i10 कार में ये लोग रतनाड़ी से अपने गांव भोलाड़ की तरफ आ रहे थे। करासा कैंची के पास इनकी गाड़ी सड़क से करीब 120 मीटर नीचे जा गिरी, जिसमें गाड़ी चले रहे युवक मितुल चौहान पुत्र हुक्म चंद गांव भोलाड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अक्षय चौहान (23) पुत्र पदम सिंह ग्राम भोलाड़ की अस्पताल पहुंचाते मौत हो गई। इस हादसे में उज्ज्वल चौहान (17) पुत्र पदम सिंह, पारस चौहान (16) पुत्र सुखचेन चौहान तथा पुनीत चौहान (16) पुत्र चमन चौहान गंभीर रूप से घायल हुए है।

बहन को बेटा होने की खुशी मनाकर लौट रहे थे घर

भोलाड़ गांव के एक ही परिवार से संबंधित ये पांचों लोग पिछले कल मितुल चौहान (मृतक) की बहन के घर रतनाड़ी (कोटखाई) गए थे। बहन को बेटा होने की खुशी में रखी गई पार्टी में शरीक होकर जब ये पांचों लोग वापस अपने गांव भोलाड़ लौट रहे थे तभी इनके साथ यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना जैसे ही इनके आंव भोलाड़ में पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!