सगे भाइयों के साथ हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2020 08:25 PM

car accident

चम्बा-पनेला मार्ग पर पनेला के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका सगा भाई घायल हो गया। घायल का मैडीकल कॉलेज चम्बा में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को पवन कुमार पुत्र भगत राम निवासी गांव भुजा, डाकघर...

चम्बा (ब्यूरो): चम्बा-पनेला मार्ग पर पनेला के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका सगा भाई घायल हो गया। घायल का मैडीकल कॉलेज चम्बा में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को पवन कुमार पुत्र भगत राम निवासी गांव भुजा, डाकघर उटीप चम्बा व उसका भाई अनिल कुमार कार में सवार होकर चम्बा से पनेला की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के दौरान आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस को भी सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला और मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया, जहां सोमवार दोपहर को घायल पवन कुमार ने दम तोड़ दिया जबकि अनिल कुमार की हालत ठीक बताई जा रही है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। घायल अनिल कुमार ने बताया कि अचानक एक जंगली जानवर कार के आगे आ गया, जिसे बचाते हुए कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। एसपी चम्बा डॉ. मोनिका ने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद चालक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!