महिला के हाथ पर चढ़ा Bus का टायर, गंभीर हालत में IGMC रैफर

Edited By Vijay, Updated: 20 Aug, 2019 09:17 PM

bus hit the woman

राजधानी शिमला के लोकल बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारे के पास कसुम्पटी से पुराना बस स्टैंड की ओर आ रही आ रही एक निजी बस ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला के हाथों में चोटें आई हैं।

शिमला (योगराज): राजधानी शिमला के लोकल बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारे के पास कसुम्पटी से पुराना बस स्टैंड की ओर आ रही आ रही एक निजी बस ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला के हाथों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि महिला सड़क क्रॉस कर रही थी कि तभी उसे बस से धक्का लगा और वह सड़क पर गिर गई  और बस का टायर महिला के हाथ के ऊपर चढ़ गया, जिससे महिला चोटिल हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को रिपिन अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आईजीएमसी के लिए रैफर कर दिया है। महिला का नाम उषा राणा बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों बारे में भी तफ्तीश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!