चम्बा-तीसा मार्ग पर भयानक हादसा, बाइक सवार युवक की गई जान...साथी गंभीर घायल

Edited By Vijay, Updated: 06 May, 2026 12:59 PM

death of youth in road accident

चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर सरोल के पास देर रात एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक के सड़क किनारे लगे एक गेट से टकरा जाने के कारण एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

चम्बा (रणवीर): चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर सरोल के पास देर रात एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक के सड़क किनारे लगे एक गेट से टकरा जाने के कारण एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 27 वर्षीय आदित्य कुमार पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है, जो सलूणी तहसील के अंतर्गत आते बनवाली गांव का निवासी था। वहीं, इस घटना में घायल हुए दूसरे युवक की पहचान 21 वर्षीय अक्षय शर्मा पुत्र परवीन कुमार के रूप में हुई है, जो सलूणी के ही ढिगाई गांव का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि देर रात दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सरोल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक लोहे के गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आदित्य कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अक्षय शर्मा का इलाज चल रहा है।

चम्बा के एसपी विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सरोल के पास हुए इस बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है और पुलिस हादसे के असल कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!