कुल्लू के मलाणा में चली गोली, 17 वर्षीय किशोर जख्मी

Edited By Vijay, Updated: 02 Feb, 2021 08:13 PM

bullet fired in malana of kullu

कुल्लू जिला के मलाणा इलाके में बंदूक से अचानक गोली चलने के कारण 17 वर्षीय किशोर जख्मी हो गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। लड़के को बाएं बाजू और बाईं टांग पर गोली लगी जिससे वह जख्मी हुआ, जिसका उपचार चल रहा है।

कुल्लू (ब्यूरो): कुल्लू जिला के मलाणा इलाके में बंदूक से अचानक गोली चलने के कारण 17 वर्षीय किशोर जख्मी हो गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। लड़के को बाएं बाजू और बाईं टांग पर गोली लगी जिससे वह जख्मी हुआ, जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार गलती से ट्रिगर दब जाने के कारण यह घटना हुई है। यह बंदूक घटना का शिकार लड़के के चाचा भागी राम की है। यह घटना मलाणा के समीप जंगल में हुई है। लड़का वहां पर भेड़-बकरियां चरा रहा था। बंदूक भी वहीं पर डेरे में रखी हुई थी।

ग्रामीण इलाकों में भेड़-बकरियों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए भेड़पालक बंदूक अपने पास रखते हैं क्योंकि जंगली जानवर कभी भी भेड़-बकरियों पर हमला कर देते हैं। इस मामले में भी भेड़-बकरियों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए रखी बंदूक से हादसा हुआ है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना के शिकार हुए लड़के का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!