BRO ने 18 घंटे में बहाल किया मनाली-लेह मार्ग, बादल फटने से आई बाढ़ के कारण हुआ था बंद

Edited By Vijay, Updated: 25 Jul, 2024 11:47 PM

bro restored manali leh road in 18 hours

मनाली के अंजनी महादेव की पहाड़ी में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण बंद हुए मनाली-लेह मार्ग को बीआरओ की टीम ने 18 घंटे के भीतर बहाल कर दिया है।

मनाली (सोनू): मनाली के अंजनी महादेव की पहाड़ी में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण बंद हुए मनाली-लेह मार्ग को बीआरओ की टीम ने 18 घंटे के भीतर बहाल कर दिया है। बता दें कि बुधवार की रात 12 बजे बादल फटने से आई बाढ़ के कारण मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया था। नदी में आई बाढ़ ने अपनी दिशा बदलते हुए सड़क का लगभग 200 मीटर हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके चलते लेह से मनाली आ रहे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

हालांकि मनाली की ओर से रोहतांग व कोकसर होते हुए आने-जाने का वैकल्पिक साधन था लेकिन जो वाहन सोलंग पहुंच गए थे उनकी परेशानी बढ़ी रही। लाहौल व स्पीति के लोगों ने भी वीरवार को रोहतांग होकर कुल्लू-मनाली का सफर किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!