Sirmaur: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर से फार्मासिस्ट का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Vijay, Updated: 26 Nov, 2025 06:18 PM

body pharmacist recovered from canal under suspicious circumstances

पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत मेहलियों गांव में पुलिस ने नहर से एक 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। मृतक की पहचान मोमिन पुत्र समरेज निवासी मिश्रवाला के रूप में हुई है....

पांवटा साहिब (कपिल): पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत मेहलियों गांव में पुलिस ने नहर से एक 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। मृतक की पहचान मोमिन पुत्र समरेज निवासी मिश्रवाला के रूप में हुई है, जो मेहलियों में फार्मासिस्ट का कार्य करता था। युवक की हत्या कर उसके शव को नहर में फैंका गया है या फिर उसकी मौत के पीछे कोई और अन्य कारण हैं, इसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 3 बजे राहगीरों ने नहर में एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना माजरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह भेजा। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज नाहन भेज दिया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि देर रात किसी ने उसे घर से बुलाया, जिसके बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि युवक की बाइक भी घटनास्थल के पास से ही बरामद हुई है, जिससे संदेह और गहरा गया है। परिजनों की मांग है कि मामले की गहनता से जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही हैं। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना हुई घटित हो रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि युवक की मृत्यु दुर्घटना में हुई या किसी ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फैंका। स्थिति जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दोनों पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!