धर्मशाला के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया(Video)

Edited By kirti, Updated: 16 Nov, 2019 01:20 PM

धर्मशाला के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाजिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित जोनल अस्पताल में ब्लड की कमी को दूर करने के उददेश्य से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला के परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बोर्ड...

धर्मशाला (निप्पी): जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित जोनल अस्पताल में ब्लड की कमी को दूर करने के उददेश्य से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला के परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बोर्ड प्रशासन को स्थानीय अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी की सूचनाएं मिली थी। जिस पर बोर्ड सचिव धर्मेश रमोत्रा ने बोर्ड कर्मचारी संघ से बातचीत करके रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया था, जिसे अमलीजामा पहनाते हुए शिविर का आयोजन किया गया।जानकारी के अनुसार बोर्ड प्रशासन ने टारगेट तो अधिक रक्तदान का रखा था, लेकिन सूचना मिली थी कि स्वास्थ्य के पास 35 यूनिट ही रखने की क्षमता है। जिसके तहत प्रयास किया गया कि 35 यूनिट का लक्ष्य पूरा हो जाए।
PunjabKesari

रक्तदान स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है, रक्तदान के बाद नई रक्त कणिकाएं बनती हैं, ऐसे में स्वस्थ शरीर के लिए कुछ अंतराल बाद नियमित रूप से रक्तदान आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने कर्मचारी संघ के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया है तथा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि हाल ही निर्णय लिया था कि शिक्षा बोर्ड में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। हमें सूचना मिली थी कि जोनल अस्पताल धर्मशाला में खून की कमी बनी रहती है। जिस पर निर्णय लिया कि रिवायत बनाई जाए कि कर्मचारी रक्तदाता के रूप में आगे आएं। नियमित तौर पर विभिन्न संस्थानों द्वारा रक्तदान करने से जोनल अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को दूर किया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!