कांग्रेस भारत को नहीं जोड़ सकती, उसका चरित्र देश तोड़ने जैसा : सुरेश कश्यप

Edited By Vijay, Updated: 18 Jan, 2023 09:53 PM

bjp state president suresh kashyap

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस भारत को नहीं जोड़ सकती क्योंकि उसका चरित्र देश तोड़ने जैसा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने वर्ष 1948 से लेकर वर्ष 2012 तक कई घोटाले किए।

शिमला (ब्यूरो): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस भारत को नहीं जोड़ सकती क्योंकि उसका चरित्र देश तोड़ने जैसा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने वर्ष 1948 से लेकर वर्ष 2012 तक कई घोटाले किए। सुरेश कश्यप ने यहां जारी बयान में कहा कि वर्ष 1948 से कांग्रेस नेताओं ने घोटालों की माला पिरोना शुरू की, जब स्वतंत्र भारत में पहला जीप घोटाला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मित्र वीके मेनन ने भारतीय सेना के लिए दोयम दर्जे की जीप खरीदी। इन जीपों को रक्षा मंत्रालय ने अमान्य बताया। 

सुरेश कश्यप आरोप लगाया कि वर्ष 1955 में नेहरू ने मेनन के खिलाफ भ्रष्टाचार के इस मामले में जांच को बंद करके वर्ष 1957 में देश का रक्षा मंत्री बनाया। उन्होंने दावा किया कि इस तरह के फैसलों के कारण वर्ष 1962 में भारत को युद्ध में बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1986 का बोफोर्स घोटाला, वर्ष 2010 का कॉमनवैल्थ घोटाला और वर्ष 2012 का कोयला घोटाला आज भी लोगों को याद है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1986 में भारत ने 400 तोपों की खरीद के लिए 1437 करोड़ रुपए के सौदे पर हस्ताक्षर किए। इस मामले में वर्ष 1987 में कांग्रेस की राजीव गांधी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इसी तरह वर्ष 1990 में सीबीआई ने क्वात्रोची के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में एफआईआर दर्ज की। 

सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया कि वर्ष 1993 में कांग्रेस सरकार ने क्वात्रोची को भारत से भागने दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कहा गया कि क्वात्रोची ने 7 मिलियन डॉलर से अधिक की रिश्वत ली। उन्होंने कहा कि इसी साल में कांग्रेस सरकार ने अधिकारिक तौर पर विदेशी सरकारों से उसके बैंक खाते पर लेन-देन को लेकर लगी रोक हटाने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने देश को तोड़ने का काम किया है, चाहे वह आतंकवादियों को संरक्षण हो, देश के विभिन्न हिस्सों को अधिकार न देने, आपातकाल लगाने या फिर अपनी बात मनवाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करना हो? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहे देश में जितनी मर्जी भारत जोड़ो यात्रा निकाल ले पर जनता असलियत जानती है, वह उसको केंद्र में कभी भी सत्ता में नहीं आने देगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!