Bilaspur: नगर में महत्वपूर्ण स्थलों पर 90 लाख रुपए से लगेंगे सीसीटीवी

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Oct, 2024 12:00 PM

bilaspur city cctv

बिलासपुर नगर में असामाजिक व अवैध धंधों में शामिल तत्वों पर कड़ी नजर सुनिश्चित बनाने के लिए 90 लाख रुपए से महत्वपूर्ण स्थलों  पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

बिलासपुर (राम सिंह): बिलासपुर नगर में असामाजिक व अवैध धंधों में शामिल तत्वों पर कड़ी नजर सुनिश्चित बनाने के लिए 90 लाख रुपए से महत्वपूर्ण स्थलों  पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। यह बात पुलिस की ओर से शनिवार को पुलिस शहीदी सप्ताह के अधीन  एस.पी. कार्यालय बैठक हाल में आयोजित नगर परिषद, व्यापार मंडल, पंचायती राज प्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ संयुक्त संवाद कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों व कानून-व्यवस्था से जुडे़ विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए एसपी संदीप धवल ने कही। 

इस कार्यक्रम में डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निदेशक मंडल सदस्य कमलेंद्र कश्यप, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पंडित, पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद नवीन वर्मा एवं ग्राम पंचायत बामटा के प्रधान विक्रम ठाकुर मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से बिलासपुर शहर में नशे के बढ़ते मामलों, यातायात व्यवस्था एवं बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों  के पंजीकरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की, जिस पर जन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। 

यदि कोई अवैध गतिविधियों में शामिल हो तो पुलिस को सूचित करें 
एसपी संदीप धवल ने कहा कि बिलासपुर शहर में नशे के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं भी कोई भी व्यक्ति अवैध व गलत गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!