Bilaspur: पुलिस का नाका देख उड़े बाइक सवार के होश, तलाशी में मिला कुछ ऐसा कि सीधा पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By Vijay, Updated: 29 Mar, 2026 04:03 PM

bike rider arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में युवाओं की रगों में जहर घोल रहे चिट्टा तस्करों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी-भराड़ी क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार...

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में युवाओं की रगों में जहर घोल रहे चिट्टा तस्करों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी-भराड़ी क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस की एक टीम मंडी-भराड़ी क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने मंडी-भराड़ी चौक पर नाकाबंदी कर वहां से गुजरने वाले वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक बाइक (एचपी 23ए-3423) वहां पहुंची, जिस पर एक युवक सवार था। पुलिस को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद बाइक को चैकिंग के लिए रोका गया। जब पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 5.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान साहिल, निवासी गांव फटोह, डाकघर भगेड़, तहसील घुमारवीं व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ (चिट्टा) कहां से खरीद कर लाया था और इसे आगे किस इलाके में सप्लाई किया जाना था। इस पूरे नेक्सस (बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज) का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!