Bilaspur: डोडा (जम्मू-कश्मीर) से उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Apr, 2026 10:59 PM

bharadi proclaimed offender arrested

बिलासपुर पुलिस की पीओ सैल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को जम्मू-कश्मीर के डोडा से गिरफ्तार कर भराड़ी पुलिस के हवाले किया है।

भराड़ी (राकेश): बिलासपुर पुलिस की पीओ सैल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को जम्मू-कश्मीर के डोडा से गिरफ्तार कर भराड़ी पुलिस के हवाले किया है। जानकारी के अनुसार थाना भराड़ी में वर्ष 2003 में आईपीसी की धारा 381 में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी पिछले कई वर्षों से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते वर्ष 2013 में न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस तब से लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

इसी कड़ी में एचएचसी राकेश कुमार की अगुवाई में टीम के सदस्य मनीष, पंकज और रवि जम्मू-कश्मीर गए, जहां कड़ी मशक्कत के बाद पीओ सैल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भराड़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी की पहचान फयाज अहमद (40) पुत्र रजाब भट्ट गांव खुन्नू उदयपुर जिला डोडा के रूप में हुई है। डीएसपी विशाल वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!