संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Apr, 2020 03:48 PM

bharadai suspicious situation person death

घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मैहरी काथला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

भराड़ी, (राकेश): घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मैहरी काथला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव शर्मा (44) पुत्र सतीश शर्मा गांव काथला अपने घर से अपनी बसों को चैक करने के लिए निकला था। जिस कारण घर वालों ने संजीव को खोजना आरंभ किया। तो संजीव शर्मा के परिजनों ने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के पास बने ट्यूबवैल के कमरे में उसका शव फं दे से झूलता हुआ पाया। संजीव शर्मा के परिजनों ने इस संदर्भ में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं में स्थित अस्पताल में भेजा। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है कि मामला आत्महत्या या फि र हत्या से जुड़ा है। पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है ताकि मृत्यु के कारणों की वास्तविकता सामने आ सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!