Edited By Kuldeep, Updated: 08 Aug, 2026 02:52 PM

तीर्थन नदी की गश्त करते हुए ट्राऊट फॉर्म हामणि के कर्मचारियों द्वारा 4 लोग अवैध मत्स्य आखेट करते हुए पकड़े गए। जिनसे 6800 रुपए जुर्माना राशि वसूल की गई तथा जब्त की गई मछली से 600 रुपए नीलामी के भी प्राप्त किए गए।
बंजार (लक्ष्मण): तीर्थन नदी की गश्त करते हुए ट्राऊट फॉर्म हामणि के कर्मचारियों द्वारा 4 लोग अवैध मत्स्य आखेट करते हुए पकड़े गए। जिनसे 6800 रुपए जुर्माना राशि वसूल की गई तथा जब्त की गई मछली से 600 रुपए नीलामी के भी प्राप्त किए गए। जानकारी देते हुए वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी डीसी आर्य ने बताया कि रूटीन की गश्त करते हुए मत्स्य क्षेत्रीय सहायक भोलाराम मत्स्य क्षेत्र सहायक को अवैध मत्स्य आखेट करते हुए 4 लोग दिखाई दिए उनके द्वारा चारों अवैध को अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया। जिनको जुर्माना करके और चेतावनी देते हुए केस का फैसला किया गया है और बताया गया कि अवैध तरीके से मछली पकड़ना कानूनी जुर्म है। वहीं जब उपनिदेशक मत्स्य पतलीकूहल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विभाग अवैध मत्स्य आखेट को रोकने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में इसी तरह की अवैध मत्स्य आखेट को रोकने हेतु गश्त का कार्य किया जाता रहेगा और अवैध तरीके द्वारा मछली पकड़ने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि विभाग मछली पकड़ने के लिए प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 300 का लाइसैंस जारी करता है। जिसमें 40 सैंटीमीटर की 4 मछलियां पकड़कर एंगलर अपने खाने के लिए रख सकता है अगर रोड और लाइन से छोटी मछली पकड़ी जाती है तो उसको हर हालत में दोबारा नदी में छोड़ना अनिवार्य है। अगर छोटी मछली पकड़ता हुआ कोई पाया जाता है तो कानून के तहत यह भी प्रावधान है। वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी डीसी आर्य ने बताया कि तीर्थन और इसकी सहायक नदियों में सिर्फ और सिर्फ रोड और लाइन से ही मछली पकड़ना कानून में निर्धारित किया है अन्य किसी भी विधि द्वारा या मछली पकड़ना कानून जुर्म है।