Himachal: नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त

Edited By Vijay, Updated: 02 Jan, 2026 10:02 PM

assets worth rs 6 34 crore seized of drug smuggler

हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ सोलन पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया है। जिला पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी की 6 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया है।

कुमारहट्टी/साेलन (नवीन): हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ सोलन पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया है। जिला पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी की 6 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया है। यह संपत्ति आरोपी ने नशे के काले कारोबार से अर्जित की थी।

2018 के मामले में कसा शिकंजा
यह कार्रवाई वर्ष 2018 में थाना धर्मपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले से जुड़ी है। पुलिस ने आरोपी धनीराम (62) निवासी जाडली और उसके सहयोगियों द्वारा अवैध कमाई से खरीदी गई करीब 43 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। वित्तीय जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था, फिर भी उसने वर्ष 2018 में अपने बेटाें संजीव कुमार और नीलम कुमार के नाम पर 2 गाड़ियां और एक टिप्पर खरीदा था। 22 अगस्त, 2018 को धर्मपुर पुलिस ने धनीराम के कब्जे से 736 ग्राम चरस, 82 ग्राम अफीम और 1 लाख रुपए नकद बरामद किए थे। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद 2019 में चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई थी, जो अभी विचाराधीन है। जांच में सामने आया कि धनीराम लंबे समय से अपने इलाके में चरस और अफीम की सप्लाई कर रहा था।

जेल में बंद आरोपी धनीराम
आरोपी धनीराम वर्तमान में थाना कुनिहार के एक मामले में जेल में बंद है। उससे जुड़े एक अन्य मामले में (जिसमें 1.622 किलो चरस और 1.624 किलो अफीम बरामद हुई थी) पुलिस ने दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद उसकी 6 करोड़ 34 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। जब्त की गई संपत्तियों में आलीशान मकान, रेस्तरां और होम स्टे, जेसीबी और अन्य कमर्शियल वाहन, सोने के आभूषण व बैंक खातों में जमा नकदी शामिल है।

आदतन अपराधी है धनीराम
पुलिस जांच के मुताबिक धनीराम एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ थाना अर्की में भी चरस तस्करी का मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ महिलाओं के प्रति क्रूरता और छेड़छाड़ के भी 2 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सोलन पुलिस न सवा साल में 15 करोड़ की संपत्ति की जब्त
जिला सोलन पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए लगातार फाइनांशियल इन्वैस्टिगेशन का सहारा ले रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले लगभग सवा साल में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सोलन पुलिस ने 39 आरोपियों की 15.60 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। पुलिस का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!