एक और गुड़िया कांड? ठियोग में मिली युवती की अर्धनग्न लाश (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 04 Apr, 2018 04:06 PM

हिमाचल में एक और गुड़िया कांड होने का मामला सामने आया है। शिमला से 30 किलोमीटर दूर ठियोग में एक 20 साल की युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। इस मामले में पुलिस ने एक 39 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसी की निशानदेही पर शव बरामद हुआ...

शिमला (विकास/राजीव): हिमाचल में एक और गुड़िया कांड होने का मामला सामने आया है। शिमला से 30 किलोमीटर दूर ठियोग में एक 20 साल की युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। इस मामले में पुलिस ने एक 39 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसी की निशानदेही पर शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती आईटीआई कर रही थी। 
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार युवती मंगलवार को लापता हो गई थी। इस पर उसके परिजनों ने चिड़गांव थाने में मामला दर्ज करवाया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने युवती के शव को ठियोग-छैला सड़क पर फैंका है। लेकिन बाद में उसने कहीं और ही शव फैंकने की बात कही। डीएसपी राम लाल बंसल की अगुवाई में रात भर सर्च ऑपरेशन चलता रहा। इसके बाद सुबह के समय युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। वहीं इस मामले में सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए ठियोग भेजा गया है। उसके बाद ही सही कारणों का खुलासा होगा। 
PunjabKesari

एक और गुडिया कांड?
हिमाचल में एक और गुडिया कांड को अंजाम दिया गया है। हालांकि यह तय नहीं है कि युवती से दुष्कर्म हुआ या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि पिछली 4 जुलाई को स्कूल से छुट्टी के बाद घर वापस लौटते समय एक नाबालिग लड़की अचानक गायब हो गई थी। 6 जुलाई की सुबह गुड़िया का शव दांदी जंगल में पड़ा मिला था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!