अद्वित ने रचा इतिहास: 1 मिनट 4 सैकेंड में 195 देशों के झंडों की पहचान कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Apr, 2026 03:53 PM

advit sets world record by identifying national flags in one minute

बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील ने महज 1 मिनट 4 सैकेंड में 195 देशों के झंडों की पहचान कर उनके नाम सुनाकर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 21 अप्रैल को चेन्नई में आयोजित हुए कार्यक्रम में अद्वित ने यह उपलब्धि हासिल की।

बिलासपुर, (विशाल): बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील ने महज 1 मिनट 4 सैकेंड में 195 देशों के झंडों की पहचान कर उनके नाम सुनाकर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चेन्नई में आयोजित हुए कार्यक्रम में अद्वित ने यह उपलब्धि हासिल की।

इस उपलब्धि के लिए अद्वित को कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। अद्वित वर्तमान में ओमान में पढ़ाई कर रहा है। उनके दादा अश्वनी सुहील सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता हैं। इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल कर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

अद्वित की माता मोनिका सुहील व पिता नीरज सुहील ने बताया कि कठिन परिश्रम व लगातार अभ्यास से ही अद्वित को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!