घास काटते ढांक से गिरा युवक, मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2020 09:12 PM

aani yuvak hill death

आनी खंड की रोपा पंचायत के मंडार गांव में एक 27 वर्षीय युवक की गिरने से मौत हो गई है।

आनी: आनी खंड की रोपा पंचायत के मंडार गांव में एक 27 वर्षीय युवक की गिरने से मौत हो गई है। ग्राम पंचायत रोपा के प्रधान संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडार गांव का रविंद्र सिंह (27) पुत्र ताबे राम शनिवार को घर के समीप घास काट रहा था कि अचानक उसका पैर फिसला और वह ढांक पर से गिर गया, जिसे परिजन पीएचसी शवाड में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला ले गए थे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं एसडीएम आनी चेत सिंह ने घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!