2 दुकानों से पकड़ी 6 हजार मि.ली. शराब, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 11 Jan, 2019 10:35 PM

6 thousand ml liquor caught from 2 shops case against 2

पुलिस थाना किहार मेंं 2 अलग-अलग मामलों मेंं 6 हजार मिलीलीटर शराब बरामद कर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एस.डी.पी.ओ. सलूणी रामकर्ण राणा ने बताया कि पुलिस चौकी तेलका के मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार पुलिस दल सहित गश्त पर थी कि शक के आधार पर...

सलूणी: पुलिस थाना किहार मेंं 2 अलग-अलग मामलों मेंं 6 हजार मिलीलीटर शराब बरामद कर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एस.डी.पी.ओ. सलूणी रामकर्ण राणा ने बताया कि पुलिस चौकी तेलका के मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार पुलिस दल सहित गश्त पर थी कि शक के आधार पर अनूप पुत्र पृथी चंद गांव कुहड़ डाकघर द्रेकड़ी तहसील सलूणी की दुकान पर दबिश दी तो वहां से 2,250 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की जिसके दस्तावेज पेश न करने पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ  आबकारी अधिनियम 39 (11) के अंतर्गत मामला पुलिस थाना किहार मेंं दर्ज किया गया है।

द्रभेरन में दुकान से 3,750 मिलीलीटर शराब बरामद

दूसरा मामले में संघणी चौकी के आरक्षी मुंशी व आरक्षी कर्म चंद ने गश्त के दौरान द्रभेरन में होशियार सिंह की दुकान पर शक के आधार पर दबिश दी तो दुकान से 3,750 मिलीलीटर शराब बरामद कर उसके खिलाफ  आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन किहार मेंं मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!