Bilaspur:चिट्टे के साथ 3 युवक व 2 नाबालिग लड़कियां गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 04 May, 2026 08:06 PM

3 youths and 2 minor girls arrested with heroin

बिलासपुर के लखनपुर स्थित एक होटल में ठहरे 3 युवकों व 2 नाबालिग लड़कियों के पास से पुलिस ने 15.85 ग्राम चिट्टा पकड़ा है।

बिलासपुर  (विशाल): बिलासपुर के लखनपुर स्थित एक होटल में ठहरे 3 युवकों व 2 नाबालिग लड़कियों के पास से पुलिस ने 15.85 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। बिलासपुर सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां ठहरे हुए कुछ युवक-युवतियां चिट्टा की खरीद-फरोख्त की फिराक में हैं। जिस पर पुलिस ने तुरंत होटल पहुंच कर उनके कमरे की तलाशी ली व इस चिट्टे को बरामद कर लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए 3 आरोपी युवकों में से एक रायपुर सहोड़ा-ऊना, दूसरा बाथू-हरोली जिला ऊना व तीसरा बरसंड-गेहड़वीं जिला बिलासपुर निवासी है।

वहीं गिरफ्तार एक आरोपी नाबालिगा जिला शिमला के रामपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी हैं। वहीं दूसरी नाबालिगा किन्नौर जिला के एक गांव की निवासी है। एस.पी. बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है व आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान इन लड़कियों के नाबालिग होने का पता चला है, जिस पर पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को बाल सुधार गृह शिमला भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!