पौंग झील में 5 विदेशी परिंदे मिले मृत, विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने किया डिस्पोजऑफ

Edited By Vijay, Updated: 28 Mar, 2021 10:21 PM

5 foreigner birds found dead in pong lake

पौंग झील के वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र में रविवार को 5 विदेशी परिंदे मृत पाए गए। ये सभी पक्षी बार हैडेट गिज प्रजाति के हैं, जिनको वन्य प्राणी विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम द्वारा डिस्पोज ऑफ किया गया। बता दें कि मौसम के करवट बदलते ही ज्यादातर विदेशी...

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): पौंग झील के वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र में रविवार को 5 विदेशी परिंदे मृत पाए गए। ये सभी पक्षी बार हैडेट गिज प्रजाति के हैं, जिनको वन्य प्राणी विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम द्वारा डिस्पोज ऑफ किया गया। बता दें कि मौसम के करवट बदलते ही ज्यादातर विदेशी परिंदे वापस साइबेरियन देशों को जा चुके हैं। अभी यह दूसरी झीलों से वापसी जाते हुए यहां ठहर रहे हैं। जैसे-जैसे यहां गर्मी बढ़ती जाएगी, ये पक्षी भी लौट जाएंगे। वन्य जीव प्राणी विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमें दिन-रात इस क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं।

वन्य जीव प्राणी विभाग के डीएफओ रोहन रहाणे ने बताया कि यह नगरोटा सूरियां बीट से ही मृत पाए गए हैं बाकी क्षेत्र से किसी भी पक्षी के मरने की सूचना नहीं है।  वहीं पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि पंजाब क्षेत्र में इंदौरा से सटे पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। विभाग ने एहतियातन पंजाब से आने वाली पोल्ट्री फार्म की सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर दिया है, साथ ही विभाग पूरे क्षेत्र में सतर्क और निगरानी बनाए हुए है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!