2 बेटों के सिर से उठा पिता का साया, पिकअप के नीचे दबने से 42 वर्षीय चालक की मौत...क्षेत्र में शोक की लहर

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Jun, 2026 02:29 PM

42 year old driver dies after being crushed under pickup truck in una

Una Road Accident : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तहत आते बंगाणा उपमंडल में शनिवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां पिकअप के नीचे दबने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के...

Una Road Accident : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तहत आते बंगाणा उपमंडल में शनिवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां पिकअप के नीचे दबने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के बंगाणा उपमंडल में चौकीमन्यार-कैंट सड़क मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान 42 वर्षीय अजय कुमार, पुत्र केवल कृष्ण, टकारला निवासी के रूप में हुई है, जो अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि अजय पिकअप गाड़ी में जंगल से लकड़ी लोड करके घर की तरफ वापस आ रहे थे। जब उनका वाहन चौकीमन्यार-कैंट संपर्क मार्ग पर से गुजर रहा था, तो सड़क के किनारे की मिट्टी अचानक धंस गई। मिट्टी धंस जाने से पिकअप अनियंत्रित हो गई और सीधे नीचे की तरफ पलट गई। अजय कुमार इस दौरान वाहन के नीचे ही पूरी तरह दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटना स्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजय कुमार को पलटी हुई पिकअप के नीचे से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की जान जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 


प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!