घर का ताला तोड़ दिया था लाखों रुपए की चाेरी काे अंजाम, मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2020 07:46 PM

4 arrested in theft case

पुलिस थाना नालागढ़ के तहत वार्ड नंबर-1 मैहता कालोनी में बीते मंगलवार घर में दिनदहाड़े ताला तोड़ लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया था जब फिरोज अहमद खान घर को ताला लगाकर नमाज पढऩे मस्जिद...

नालागढ़ (आदित्य): पुलिस थाना नालागढ़ के तहत वार्ड नंबर-1 मैहता कालोनी में बीते मंगलवार घर में दिनदहाड़े ताला तोड़ लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया था  जब फिरोज अहमद खान घर को ताला लगाकर नमाज पढऩे मस्जिद गया हुआ था। आरोपी घर का ताला तोड़ घर में रखी 1.20 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ करते हुए फरार हो गए थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जोकि चोरी करके फरार हो गए थे।
PunjabKesari, SHO Nalagarh Image

जानकारी के अनुसार चोरी को अंजाम देने वाले चारों आरोपी यूपी के रहने वाले हैं। इनमें नाजिम (26) पुत्र अब्दुल रजाक गांव माल माजरा जिवाना, जिला भागवट यूपी, इक्लाख (22) पुत्र इस्लाम गांव जिवाना, जिला भागवट यूपी, आसिफ (22) पुत्र मोमिन गांव साफीपुर, जिला मुजफरनगर यूपी व सबीर (32) पुत्र हिसामुदीन गांव जिवाना, यूपी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए रिमांड पर लिया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की नकदी की बरामदगी करेगी। एसएचओ नालागढ़ विवेक कुमार ने बताया कि चोरी को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पुछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!