32 मील-ज्वाली मार्ग पर कार से 16 पेटी शराब बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Jun, 2024 08:34 PM

32 mile long route 16 crates of wine recovered

जिला पुलिस नूरपुर ने नशा माफिया पर पैनी नजर रखी हुई है। सोमवार को भी जिला पुलिस ने 32 मील-ज्वाली मार्ग पर ताहलियां के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से देसी शराब की 16 पेटियां बरामद की हैं।

ज्वाली (ललित): जिला पुलिस नूरपुर ने नशा माफिया पर पैनी नजर रखी हुई है। सोमवार को भी जिला पुलिस ने 32 मील-ज्वाली मार्ग पर ताहलियां के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से देसी शराब की 16 पेटियां बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने ताहलियां सफेदा चौक पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान कुठेड़ा की तरफ से एक कार आई, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक नाका तोड़कर गाड़ी भगा ले गया। उसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो बसंतपुर के समीप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें देसी शराब की 16 पेटियां बरामद की गईं। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है तथा चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस ने गाड़ी को शराब सहित जब्त करके केस दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!