Edited By Vijay, Updated: 16 Apr, 2026 05:09 PM

मंडी जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 565 ग्राम चरस बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
सुंदरनगर (सोढी): मंडी जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 565 ग्राम चरस बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले मामले में थाना सुंदरनगर की टीम ने वीरवार को पुंघ फोरलेन पर नाका लगा रखा था। इस दौरान जांच के लिए एक बाइक को रोका गया। बाइक पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 350 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिंस (23) पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव सलोनी, डाकघर कठयाना (हमीरपुर) और साहिल (22) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव व डाकघर शौर (हमीरपुर) के रूप में हुई है।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में थाना धनोटू की टीम ने तरोट के पास फोरलेन पर नाका लगाया था। इस दौरान कुल्लू की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस की गहनता से जांच की गई। बस में सीट नंबर 32 पर बैठे एक यात्री के बैग से तलाशी के दौरान 215 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान भादर सिंह (36) निवासी बंजार (कुल्लू) के तौर पर हुई है।
एसपी विनोद कुमार ने इन मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों थानों की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए नशा तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें