नाकाबंदी पर कार से 11.8 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी के 3 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 04 Mar, 2021 10:59 PM

3 arrested with heroin

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने कार सवार 3 युवकों को 11.8 ग्राम चिट्टे के साथ धरदबोचा है। तीनों युवकों को आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को टीम ने प्रभारी भुपेंद्र...

बिलासपुर (प्रकाश): जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने कार सवार 3 युवकों को 11.8 ग्राम चिट्टे के साथ धरदबोचा है। तीनों युवकों को आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को टीम ने प्रभारी भुपेंद्र कुमार की अगुवाई में सदर थाना के पास नाकाबंदी की हुई थी, वहां से गुजर रही एक कार को जांच के लिए रुकवाया गया। पुलिस कर्मियों को एकदम अपने सामने देखकर कार सवार युवकों के हावभाव बदल गए। शक के आधार पर कार की तलाशी ली गई। इस दौरान युवकों के कब्जे से 11.8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान बालकरण, करण कुमार व शशी निवासी धर्मपुर मंडी के के रूप में हुई है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!