कुल्लू के बंजार में वाहन से 1.463 किलोग्राम चरस बरामद, शिमला व मंडी के 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 28 Apr, 2024 10:59 PM

2 youth arrested with hashish

कुल्लू जिला के तहत बंजार पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से चरस की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

कुल्लू (संजीव जैन): कुल्लू जिला के तहत बंजार पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से चरस की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने चियुटा पुल के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक वाहन (एचपी 35-1512) को जांच के लिए रोका गया। कार में चालक सुरेश कुमार (30) पुत्र दीप राम निवासी गांव मान्दरी, डाकघर चलाहल, तहसील सुन्नी व जिला शिमला व बिट्टू (29) पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव नराहण, डाकघर तेवण, तहसील करसोग जिला मंडी सवार थे। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 463 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना बंजार में धारा 20, 25 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेय गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!