मंडी में ओवरटेक को लेकर 2 गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2021 07:12 PM

2 groups fighting over overtake in mandi

मंडी शहर के खलियार में सड़क पर ओवरटेक को लेकर 2 गुटों में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। 17 जनवरी को मंडी शहर के विक्टोरिया पुल के पास एक गाड़ी वाले ने दूसरे गाड़ी वाले से ओवरटेक किया और इसी ओवरटेक को लेकर दोनों में ठन गई और कुछ दूर जाकर यह बात...

मंडी (ब्यूरो): मंडी शहर के खलियार में सड़क पर ओवरटेक को लेकर 2 गुटों में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। 17 जनवरी को मंडी शहर के विक्टोरिया पुल के पास एक गाड़ी वाले ने दूसरे गाड़ी वाले से ओवरटेक किया और इसी ओवरटेक को लेकर दोनों में ठन गई और कुछ दूर जाकर यह बात मारपीट तक जा पहुंची। खलियार स्थित पैट्रोल पंप पर दोनों गाड़ी वाले अपनी-अपनी गाडिय़ों से उतरे और एक-दूसरे पर लात-घूंसे और लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस मारपीट को कैमरे में कैद कर दिया और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एडीशनल एसपी मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि घटना 17 जनवरी को दोपहर के समय घटी है। इसमें दोनों पक्षों की तरफ  से सिटी चौकी मंडी में क्रॉस एफ आईआर दर्ज करवाई गई है और आईओ संजीव कुमार मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वालों में एक गुट बल्ह का तो दूसरा पुरानी मंडी का रहने वाला है। मारपीट में जिन्हें चोटें आईं थी उनके मेडिकल करवा लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!