कुल्लू: तलोगी और भुंतर में 545 ग्राम चरस के साथ 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 07 Apr, 2024 04:23 PM

2 arrested with hashish

पुलिस ने तलोगी और भुंतर में 2 लोगों को 545 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने तलोगी और भुंतर में 2 लोगों को 545 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान तलोगी में एक युवक काे पूछताछ के लिए रोका तथा शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 467 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के पहचान किशोरी लाल पुत्र लाल दास निवासी जिंदी कुल्लू के रूप में हुई है। दूसरे मामले में भुंतर से सटे बगीचा क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक चायनीज डिश की दुकान में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दुकान से 78 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान अमी चंद पुत्र तेज राम निवासी बगीचा के रूप में हुई है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!