भयानक हादसाः ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 साल के मासूम की माैत, परिवार पर टूटा दुखाें का पहाड़

Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2026 04:02 PM

10 year old child dies after being hit by a tractor

सिरमाैर जिले के अंतर्गत आते कालाअम्ब के समीप सलानी नदी में हुए एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

कालाअम्ब: सिरमाैर जिले के अंतर्गत आते कालाअम्ब के समीप सलानी नदी में हुए एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  बच्चा नदी में नहाने गया हुआ था और ट्रैक्टर चालक नदी क्षेत्र में खाद खाली करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान बच्चा अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस व आपातकालीन सेवाओं को दी गई। सूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलैंस की सहायता से बच्चे को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चे की पहचान साेनू पुत्र देवराज के रूप में हुई है। 

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया, चालक से पूछताछ की जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल कालाअम्ब पुलिस मामले की जांच में जुोटी हुई है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!