चंबा जिले में एक साथ 10 नए कोरोना के मामले

Edited By prashant sharma, Updated: 07 Aug, 2020 11:28 AM

10 new corona cases together in chamba district

हिमालच प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह एक बार फिर एक साथ नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इन दस पॉजीटिव सैंपलों में से आठ सैंपल हॉट स्पॉट बन चुके धड़ोग मोहल्ला से की है।

चंबा : हिमालच प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह एक बार फिर एक साथ नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इन दस पॉजीटिव सैंपलों में से आठ सैंपल हॉट स्पॉट बन चुके धड़ोग मोहल्ला से की है। जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। यह लोग बीते दिनों पॉजीटिव आए लोगों के संपर्क में है। इसके अलावा दो अन्य पॉजीटिव आए लोगों में एनएचपीसी चमेरा दो कलोनी से 15 वर्षीय है, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री कर्नाटक से जुड़ी है। इनके साथ ही लेह से लौटा एक आर्मी जवान भी पॉजीटिव निकला है। जिला में एक्टिव केसों की संख्या 86 हो चुकी है। जबकि 86 लोग रिकवर हुए है। सीएमओ चंबा डॉ राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है। गौरतलब है कि बीते दिनों धड़ोग मोहल्ला से 16 लोग एक साथ पॉजीटिव आए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!