Edited By Ekta, Updated: 17 Jul, 2019 09:36 AM
पांवटा साहिब में 6 दिन के बाद 10 महीने की बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों को सौंपा जाएगा। बता दें कि 12 जुलाई को खोडोंवाला में एक मां ने अपनी 10 महीने की बच्ची को यमुना नदी में...
पांवटा साहिब (रोबिन): पांवटा साहिब में 6 दिन के बाद 10 महीने की बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों को सौंपा जाएगा। बता दें कि 12 जुलाई को खोडोंवाला में एक मां ने अपनी 10 महीने की बच्ची को यमुना नदी में छोड़ दिया। अब 6 दिन बाद बच्ची का शव पानी में मिला है। दरअसल शव काफी फूल गया है।
जानकारी के अनुसार यमुना नदी में गांव के कुछ बच्चे गए हुए थे, वहां उन्होंने बच्ची के शव को पानी में तैरते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना घरवालों को दी और ग्रामीणों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। उसके बाद गांव वालों की मदद से पुलिस ने बच्ची को शव को नदी से निकाला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।