दशहरे पर ऐसा क्या बोल गए मंत्री मोहिंदर भगत? विवाद बढ़ा तो बोले- मेरी स्पीच काटकर वायरल की

Edited By Vatika, Updated: 21 Oct, 2026 01:24 PM

mohinder bhagat viral

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भगवान श्रीराम और माता सीता से जुड़े बयान को लेकर विवादों में घिर

पंजाब डेस्कः कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भगवान श्रीराम और माता सीता से जुड़े बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, दशहरे के मौके पर उन्होंने कथित तौर पर कहा कि माता सीता के अपहरण की वजह से लक्ष्मण के पुतले जलाए जाते हैं। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद इस पर प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मंत्री के बयान की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि जब सरकार में बैठे मंत्री ही ऐसे बेबुनियाद और गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं, तो मन दुखी होना स्वाभाविक है। वहीं, मोहिंदर भगत ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि वह दशहरे के मौके पर कई जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी स्पीच का एक छोटा-सा हिस्सा काटकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। भगत ने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख हुआ कि राजनीति में धार्मिक बातों को भी तोड़-मरोड़कर किसी के खिलाफ प्रचार करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!