Edited By Dishant Kumar, Updated: 01 May, 2021 07:10 PM
देशभर में कोरोना टीका करण के लिए सरकार के द्वारा कोविड पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण का अभियान भी जहां चलाया हुआ है। तो वही देश भर में भाजपा संगठन भी इस पंजीकरण में लोगों की सहायता करने में जुटी हुई है। जिला कुल्लू में भी अब भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा...
देशभर में कोरोना टीका करण के लिए सरकार के द्वारा कोविड पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण का अभियान भी जहां चलाया हुआ है। तो वही देश भर में भाजपा संगठन भी इस पंजीकरण में लोगों की सहायता करने में जुटी हुई है। जिला कुल्लू में भी अब भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा डिजिटल माध्यम से लोगों को पंजीकरण कि जानकारी दी जाएगी।
भाजपा संगठन के द्वारा सेवा ही संगठन अभियान कार्यक्रम चलाया गया है। इस अभियान के तहत जिला के चारों भाजपा मंडलों में प्रमुख कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई गई है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के भी संपर्क में है ताकि मरीजों को जरूरत पड़ने पर उनकी मदद भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा की जा सके।