रामलाल ठाकुर की सरकार को चेतावनी, बोले- समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे घेराव

Edited By Dishant Kumar, Updated: 17 Apr, 2021 09:01 PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने सरकार को चेतावनी दी है यदि पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सरकारी अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी सारी सरकार की होगी। रामलाल ठाकुर आज प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने सरकार को चेतावनी दी है यदि पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सरकारी अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी सारी सरकार की होगी। रामलाल ठाकुर आज प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। रामलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि जनता की समस्या के राजनीतिक हस्तक्षेप से ही सुनी जा रही है और सरकारी अधिकारी भाजपा नेताओं के इशारों पर सरकारी पैसों की बंदरबांट कर रहे हैं। रामलाल ठाकुर ने कहा प्रदेश में सूखे की हालत बनी हुई है और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह की कार्यप्रणाली प्रदेश के हित में है लेकिन उनके विभागों के अधिकारी सुस्त बने हुए हैं ।यदि ऐसा ही रहा तो मजबूरन उन्हें उन अधिकारियों का घेराव करना पडेगा।

ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डेढ वर्ष पहले बाडनू गांव को बस सुविधा प्रदान करने का वादा किया था। लेकिन गत शुक्रवार को इस क्षेत्र का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिलने गया था। जहां पर पहले से मौजूद भाजपा के पूर्व विधायक ने लोगों को उपायुक्त के समक्ष अपनी बात नहीं रखने दी। उन्होंने इस दौरान अन्य मुददों पर भी चर्चा की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!