शपथ ग्रहण में शिमला पहुंचे राहुल और प्रियंका, कहा-इन्होंने काफी मेहनत की, हम सभी खुश

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Dec, 2022 01:10 PM

rahul and priyanka reached shimla for swearing

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए संजौली हेलीपैड पहुंच चुके हैंं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हम सभी खुश हैं,

हिमाचल डेस्क : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए संजौली हेलीपैड पहुंच चुके हैंं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।" शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रदेश की अध्यक्ष, नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। यह जनता की जीत है। एक एक करके सारे काम होंगे। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है सबने एक होकर काम किया और यह उसका परिणाम है।

Image

 शपथ ग्रहण से पहले शिमला में  हिमाचल चुनाव में स्टार प्रचारक रहे राजस्थान कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह खुशी की बात है, सुक्खू को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं।  राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज तो मौसम भी बहुत खुशनुमा हो गया है। आज शपथ ग्रहण समारोह भी बेहद शानदार होगा। नेता, कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है। एक नई शुरुआत हो रही है। हिमाचल के साथ आने वाला वक्त और बी मज़बूत होगा।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!