हिमाचल का एक ऐसा मंदिर...जहां भगवान शिव जी के चरणों से बहती है गंगा

Edited By Vijay, Updated: 08 Jul, 2024 05:03 PM

gupt ganga shiv temple

हिमाचल प्रदेश को देवी-देवताओं की भूमि कहा जाता है। यहां पर प्राचीन काल से कई पवित्र स्थल मौजूद है। ऐसा ही एक पवित्र स्थल नूरपुर के वार्ड नंबर-5 में स्थित है, जिसे गुप्त गंगा शिव मन्दिर के नाम से जाना जाता है।

नूरपुर (संजीव): हिमाचल प्रदेश को देवी-देवताओं की भूमि कहा जाता है। यहां पर प्राचीन काल से कई पवित्र स्थल मौजूद है। ऐसा ही एक पवित्र स्थल नूरपुर के वार्ड नंबर-5 में स्थित है, जिसे गुप्त गंगा शिव मन्दिर के नाम से जाना जाता है। इस मन्दिर में भगवान शिव के चरणों से गंगा बहती है। लोगों की सदियों से इस गुप्त गंगा शिव मन्दिर पर अटूट विश्वास और आस्था है। यहां पर जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है, वह हमेशा पूरी होती है। इसलिए यहां पर समय-समय पर कई यज्ञ व भंडारे भी करवाए जाते हैं। चाहें गर्मियां हो या सर्दियां, गुप्त गंगा शिव मन्दिर में पवित्र जल दिन-रात बहता रहता है। 
PunjabKesari

स्थानीय निवासी बुजुर्ग महिला विमला देवी ने बताया कि हमने यह मन्दिर ऐसा ही देखा है और हमारे बुजुर्ग भी यह बताते थे कि यहां गंगा बहती है। सारी जगह पानी सूख भी जाए पर यहां का पानी कभी नहीं सूखता। स्थानीय निवासी मोनी ने कहा कि इस शिव गुफा मन्दिर में बड़ी शक्ति है। यहां पर जो भी सच्चे दिल से मांगते हैं वह मुराद पूरी होती है। यहां पर थोड़े दिन बाद यज्ञ और भंडारा होगा। लोगों बड़ी दूर-दूर से इस प्राचीन मन्दिर में आते हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!