कांगड़ा के नए डीसी नियुक्त, डॉ.निपुण जिंदल ने संभाला पदभार

Edited By Dishant Kumar, Updated: 24 Jun, 2021 05:58 PM

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डा निपुण जिंदल ने बुधवार को धर्मशाला में डीसी कांगड़ा का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले डा निपुण जिंदल हमीरपुर, रामपुर तथा शिमला में विशेष स्वास्थ्य सचिव और नेशनल हेल्थ मिशन में प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे...

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डा निपुण जिंदल ने बुधवार को धर्मशाला में डीसी कांगड़ा का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले डा निपुण जिंदल हमीरपुर, रामपुर तथा शिमला में विशेष स्वास्थ्य सचिव और नेशनल हेल्थ मिशन में प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी इसके साथ ही लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए भी पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। इस के लिए आनलाइन सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए आमजनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी इस के साथ ही ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने का प्रयास भी किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!