युवक ने दोस्त के कमरे में उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2020 09:24 PM

youth committed suicide

खैरी सड़क पर स्थित एक भवन में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार नौहराधार के भोग बटेयूडी निवासी प्रवीण (20) ने अपने दोस्त के कमरे में छत की कुंडी से फंदा लगा लिया। इस बारे में जब पड़ोस के लोगों को भनक लगी तो उन्होंने इसकी...

राजगढ़ (ब्यूरो): खैरी सड़क पर स्थित एक भवन में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार नौहराधार के भोग बटेयूडी निवासी प्रवीण (20) ने अपने दोस्त के कमरे में छत की कुंडी से फंदा लगा लिया। इस बारे में जब पड़ोस के लोगों को भनक लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना राजगढ़ को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर पंहुचकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने वहां लोगों से पूछताछ करने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी तथा उनके आने के बाद दरवाजा खोला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!