Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Jun, 2026 11:21 AM

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 11 साल की लड़की अपने घर में फंदे के साथ झूलती मिली। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना...
Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 11 साल की लड़की अपने घर में फंदे के साथ झूलती मिली। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के द्रड्डा पुलिस चौकी की है। बताया जा रहा है कि 11 साल की एक नाबालिग बच्ची अपने ही घर के कमरे में फंदे से झूलती हुई पाई गई। जब परिजनों ने बच्ची को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा, तो पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत द्रड्डा पुलिस चौकी को सूचित किया गया।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से अभी तक ऐसा कोई भी संदिग्ध साक्ष्य या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे इस कदम के पीछे के असली कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस ने परिजनों के बयानों और प्रारंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले की पुष्टि एसपी विजय कुमार सकलानी ने की है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें