युवक ने किराए के मकान में उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटका मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 07 Aug, 2019 11:18 PM

youth committed suicide

नूरपुर थाना के तहत शहर के वार्ड नम्बर-3 में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक युवक की पहचान वेद धीमान पुत्र देस राज निवासी होली चम्बा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ओंकार चौहान से प्राप्त जानकारी के अनुसार वेद धीमान लेतरी...

नूरपुर: नूरपुर थाना के तहत शहर के वार्ड नम्बर-3 में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक युवक की पहचान वेद धीमान पुत्र देस राज निवासी होली चम्बा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ओंकार चौहान से प्राप्त जानकारी के अनुसार वेद धीमान लेतरी क्षेत्र में एक ढाबानुमा दुकान में काम करता था। वेद के साथ उसका छोटा भाई भी काम करता है। वार्ड नम्बर-3 में किराए के मकान में ये लोग रहते हैं। मंगलवार शाम को वेद लेतरी से अपने छोटे भाई से यह कहकर अपने घर आया कि वह खाना बनाने जा रहा है लेकिन उसके बाद वेद ने कमरे में एक खूंटे के साथ फंदा लगा लिया।

छोटे भाई ने फंदे पर लटका देखा बड़ा भाई

रात को जब वेद का भाई घर पहुंचा तो उसने भाई को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद को तुरंत युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह दम तोड़ चुका था। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मां किसी काम से पठानकोट गई हुई थी तो युवक ने मौका देखकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि युवक कुछ समय से गुमसुम रहता था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!