ISBT में 8.70 ग्राम Heroin बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2019 08:22 PM

youth arresed with heroin

राजधानी के आईएसबीटी में पुलिस ने 2 युवकों को चिट्टे संग धर दबोचा है। युवकों के पास से पुलिस को 8.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों की पहचान रामपुर के सुमित व रोहित के तौर पर हुई है। पुलिस की टीम को...

शिमला: राजधानी के आईएसबीटी में पुलिस ने 2 युवकों को चिट्टे संग धर दबोचा है। युवकों के पास से पुलिस को 8.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों की पहचान रामपुर के सुमित व रोहित के तौर पर हुई है। पुलिस की टीम को गश्त के दौरान यह कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस आईएसबीटी में जब गश्त कर रही थी तो तभी ये दोनों युवक सड़क मार्ग से गुजर रहे थे तथा पुलिस को देखकर घबरा गए।

पुलिस ने जब शक के आधार पर इन युवकों की तलाशी ली तो उसने उक्त मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस की दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि युवकों ने चिट्टा कहां से लाया था और किस जगह पर इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इसका पूछताछ में पता लगाया जाएगा। पुलिस की मामले को लेकर कार्रवाई जारी है। जल्द ही पुलिस दोनों युवकों को कोर्ट में पेश करेगी। मामले की पुष्टि डीएसपी शिमला प्रमोद शुक्ला ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!