10.79 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को गश्त के दौरान मिली सफलता

Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2019 10:56 PM

youth arresed with heroin

बालूगंज के तहत घोड़ा चौकी में पुलिस ने एक युवक को 10.79 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) संग धर दबोचा है। युवक की पहचान इशत्कार ताहिर सहारनपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

शिमला: बालूगंज के तहत घोड़ा चौकी में पुलिस ने एक युवक को 10.79 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) संग धर दबोचा है। युवक की पहचान इशत्कार ताहिर सहारनपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह कामयाबी गश्त के दौरान मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम जब कच्ची घाटी में गश्त पर थी तो उक्त युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस की युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस पूछताछ में यह पता लगा रही है कि युवक ने हैरोइन कहां से लाई थी और कहां सप्लाई की जानी थी। पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामले की पुष्टि डीएसपी शिमला प्रमोद शुक्ला ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!