कर्फ्यू के बीच चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस को गश्त के दौरान मिली सफलता

Edited By Vijay, Updated: 27 May, 2020 06:36 PM

youth arresed with hashish

शिमला में कर्फ्यू के बीच तस्कर अब नशीले पदार्थों की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने अबकि बार तारादेवी में 2 युवकों को चरस संग धर दबोचा है। युवकों से पुलिस को 46.71 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस को यह कामयाबी गश्त के दौरान मिली।

शिमला (ब्यूरो): शिमला में कर्फ्यू के बीच तस्कर अब नशीले पदार्थों की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने अबकि बार तारादेवी में 2 युवकों को चरस संग धर दबोचा है। युवकों से पुलिस को 46.71 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस को यह कामयाबी गश्त के दौरान मिली। दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और दोनों से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। युवकों की पहचान 27 वर्षीय संदीप कुमार निवासी तारादेवी और 22 वर्षीय रितेश निवासी घणाहट्टी के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि बालूगंज थाना से पुलिस की एक टीम मंगलवार शाम के समय जब तारादेवी एरिया में गश्त पर थी तो 2 युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। दोनों युवक शोघी की ओर से आ रहे थे। पुलिस की गाड़ी को देखते ही दोनों युवक वापस शोघी की ओर जाने लगे। इस पर पुलिस को दोनों पर शक हुआ। इसी बीच एक युवक ने प्लास्टिक में रखी कुछ चीज सड़क की नाली में फैंक दी।

दोनों पुलिस को देखकर घबरा गए और वहां से भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने नाली में फैंके प्लास्टिक को जांचा तो उसमें चरस मिली। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ में यह पता लगा रही है कि इन्होंने चरस कहां से लाई थी और इसे किसको सप्लाई करना था। पुलिस की मामले को लेकर कार्रवाई जारी है। जल्द ही दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने कहा कि पुलिस ने 2 युवकों को चरस संग पकड़ा है। दोनों से पूछताछ जारी है। चरस किस जगह से लाईगई  थी और इसकी सप्लाई कहां करनी थी, इस बारे जल्द ही पता लगाया जाएगा। थाना बालूगंज के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!